और आप लोग हनीमून बनाने के लिए कहा जा रहे हैं? कोई जगह देखी? ऐसे सवाल शादी होने के बाद हर कोई पूछता है। विदेश में हनीमून मनाने की जगह भारत की कुछ इन डेस्टिनेशन पर जरूर डालें नजर।

जम्मू और कश्मीर

(फोटो साभार: इंडियाटाइम्स)
कश्मीर का तो नाम सुनते ही रोमांस शब्द याद आ जाता है। शायद तभी भारत में हनीमून डेस्टिनेशन के लिए लोगों की यह पहली पसंद होती है। एक ओर डल झील में जहां फूलों से सजे बोट हाउस आपको बुला रहे होते हैं, तो दूसरी तरफ बाजारों की हलचल आपको अपनी और खींचती है। अगर आप यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले डल झील के शिकारे की रोमांटिक सवारी करें। फिर गुलमर्ग में दुनिया के सबसे उंचें गोल्फ कोर्स का मजा लें। पटनीटॉप की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर भी जरूर जाएं। अगर आप ऐसे कपल में से हैं, जिन्हें शांति में रहना अच्छा लगता है, तो समझ लीजिए कश्मीर आपके लिए बहुत सही जगह है।
औली

(फोटो साभार : TOI)
कुछ हटके और अनोखी जगहों में औली सबसे ऊपर आता है। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा आपको स्की जैसे एडवेंचर करने को मजबूर कर सकता है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची औली झील बेहद सुंदर लगती है, आप कुछ देर वहां आराम से खड़े होकर, फोटोज में उस लम्हे को कैप्चर कर सकते हैं। अगर आप ट्रैकिग करने का शौक रखते हैं तो गुरसो बुग्याल के रहस्यमयी रास्तों पर ट्रैक करें। औली एक स्की डेस्टिनेशन भी है, आप यहां खूबसूरत बर्फ से ढके नजारों के बीच स्की भी कर सकते हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप

(फोटो साभार: इंडियाटाइम्स)
पानी की नीली चादर, प्राचीन सफेद समुद्री किनारे, घने जंगल और पूरे द्वीप पर पड़ती धूप की रोशनी, देखने में बेहद रोमांटिक लगते हैं। मैरिड कपल के लिए यह बीच साइड डेस्टिनेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। आप अंडमान में बीच के अलावा लसेलुलर जेल में लाइट और साउंड शो का भी मजा ले सकते हैं। कई कपल्स की चाहत होती है कि वो हाथ में हाथ डाले सूर्य को अस्त होते हुए देखें। अगर आप भी यही इच्छा रखते हैं तो सूर्यास्त होने से पहले राधानगर बीच पहुंच जाएं। ऐसा खूबसूरत नजारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। साथ ही हैवलॉक द्वीप के एलिफेंट बीच पर स्नॉर्केलिंग का आनंद लें। जिन कपल्स को बीच साइड, शांति वाली जगह बेहद पसंद होती हैं, उनके लिए अंडमान और निकोबार द्वीप एकदम सही ऑप्शन है।
शिलांग

(फोटो साभार: इंडियाटाइम्स)
हरी घाटियां, नीला आसमान और दूध जैसे सफेद झरने, यह सभी नजारे शिलांग को बेहद रंगीन बनाते हैं। यहां आपको हर गली में चहल पहल दिखेगी, बाजारों की रौनक आपको कुछ न कुछ खरीदने पर मजबूर कर सकती है। शिलांग में आप देश का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल, नोहकालीकाई वॉटरफॉल का मजा ले सकते हैं। अगर आपको कलाकृतियों को देखने का बहुत शौक है, तो आप डॉन बॉस्को सेंटर में जाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। भारत की विविध संस्कृतियों को जानने में रुचि रखने वाले कपल्स को शिलांग जरूर जाना चाहिए।
तवांग

(फोटो साभार: इंडियाटाइम्स)
पहाड़ों और मठों से घिरा तवांग एक अलग ही शहर है। यहां आने वाले लोगों को हमेशा यही लगता है कि वो किसी और ही खूबसूरत दुनिया में आ गए हैं। अगर आप फरवरी के महीने में तवांग जा रहे हैं, तो आपको यहां का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। इस महीने में तिब्बती नव वर्ष मनाया जाता है। तवांग की सबसे लोकप्रिय झीलों में से एक है माधुरी झील। यह झील पूरे भारत में बेहद फेमस है। और हां, नूरनांग झरने को देखने के लिए अपना एक एक्स्ट्रा दिन लेकर आएं, ऐसा कहा जाता है कि जो कोई भी इस झील को देखता है, वो उसे देखता ही रह जाता है।